Skip to main content

ऐसे कौन से पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकते current affairs

ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है जो कभी उड़ नहीं सकता यह दुनिया का सबसे भारी और ऊँचा पक्षी है जिसकी ऊँचाई 9 फिट और वजन 145 किलोग्राम तक होता है चूँकि यह उड़ने में समर्थ नहीं है लेकिन दौड़ने में यह सभी Bird से आगे हैं। आवश्यकता पड़ने पर यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है चलिए अब आपको ऐसे ही उड़ने में असमर्थ पक्षियों के बारे में बताते हैं।

पेंग्विन

यह अंटार्कटिका द्वीप में पाए जाने वाला छोटा पक्षी है जो अपने भरण पोषण के लिए समुद्र के अन्दर जाकर मछलियों का शिकार करता है। इसके भी पंख होते हैं लेकिन यह उड़ने में असमर्थ होता है चूँकि इसका जीवन पानी में मौजूद मछलियों पर निर्भर करता है ऐसे में इनके शिकार के लिए यह एक बार में 7 मिनिट तक पानी के अन्दर रह सकता है।

एमू

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला पक्षी है ऑस्ट्रिच के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है जिसकी उंचाई 1.9 मीटर तक हो सकती है शुतुरमुर्ग की तरह अत्यधिक वजन के कारण यह उड़ने में असफल रहता है।

गुआम रेल

गुआम रेल अमेरिका में पायी जाने वाली छोटी चिड़िया है यह भी बाकि छोटे पक्षियों की तरह दिखाई देती है लेकिन इसके पंख इतने विकसित नहीं होते जिससे यह उड़ सके।

दक्षिण द्वीप ताकाह पक्षी

ताकाह नाम का यह पक्षी दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है क्योंकि यह सिर्फ दक्षिण द्वीप में पाया जाता है और इनकी संख्या बहुत कम है पहले तो इस प्रजाति को विलुप्त माना जा रहा था। लेकिन साल 1948 में इसे दोबारा खोज लिया गया इस पक्षी के भी पंख होते हैं लेकिन यह उड़ने में समर्थ नहीं है।

 काकापो

यह उल्लू और तोता के जैसा दिखाई देता है या यूँ कहे की यह उल्लू और तोता का मिश्रण है लेकिन पंख होते हुए भी यह उल्लू औत तोते के जैसे उस नहीं पाता अभी तक यह Bird सिर्फ न्यूजीलैंड में पाया गया है। इस पक्षी की संख्या इतनी कम है कि यह अब विलुप्त होने की कगार में हैं ऐसे में यह आपको बहुत कम चिड़ियाघर में देखने को मिलेगा।

 कीवी

न्यूज़ीलैंड में पाया जाना वाला यह पक्षी थोड़ा शर्मीला स्वाभाव का होता है और यह रात के समय ज्यादा एक्टिव रहता है हालाकि इनकी संख्या काफी है लेकिन यह भी जंगलों की कटाई की वजह से विलुप्त हो सकते हैं। जैसा कि आपको फोटो में दिखाई दे रहा होगा कि इनकी चोंच काफी लम्बी होती है और इनका मुख्य भोजन फल और मछली होती है।

वेका

मुर्गे के आकार यह वेका पक्षी भी न्यूज़ीलैंड में पाया जाता है जो सर्वाहारी होता है मतलब यह कीट पतंगों से लेकर फल तक को भी खा लेता है हालाकि यह भी पंख होने के बावजूद कभी उड़ नहीं पाता क्योंकि इसके पंख ज्यादा विकसित नहीं होते है।

कैसोरी

यह पक्षी पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया में पाया जाता है आकार में काफी बड़ा होता है लेकिन ऑस्ट्रिच की तुलना में कम होता है कैसोरी भी सर्वाहारी होता है यह अपने अधिक वजन के कारण उड़ नहीं पाता।

स्टीमर डक पक्षी

स्टीमर बत्तख चिले और अर्जेंटीना देश में पाए जाते हैं यह मुख्य रूप से समुद्र के किनारे ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं क्योंकि यहाँ इनका मुख्य भोजन मछलियाँ होती हैं लेकिन यह भी उड़ने में असमर्थ होते हैं।

Comments

Popular posts from this blog