Skip to main content

Posts

Showing posts with the label What is the civil war

गृह युद्ध क्या है- What is the civil war

गृहयुद्ध एक ही राष्ट्र के अन्दर संगठित गुटों के बीच में होने वाले युद्ध को कहते हैं। कभी-कभी गृह युद्ध ऐसे भी दो देशों के युद्ध को कहा जाता है जो कभी एक ही देश के भाग रहे हों। गृहयुद्ध में लड़ने वाले गिरोहों के ध्येय भिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ पूरे देश पर नियंत्रण पाकर अपनी मनचाही व्यवस्था लागू करना चाहते हैं, कुछ देश की सरकारी नीतियाँ बदलना चाहते हैं और कुछ देश को विभाजित करके अपने क्षेत्र को स्वतन्त्र बनाना चाहते हैं। गृहयुद्धों अक्सर बहुत घातक होते हैं - लाखों मर सकते हैं, करोड़ों बेघर हो सकते हैं, देश में दशकों तक चलने वाली भयंकर ग़रीबी और भुखमरी फैल सकती है और देश का उद्योग लम्बे अरसे के लिए चौपट हो सकता है। अमेरिकी गृह युद्ध साल 1861 से 1865 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी और उत्तरी राज्यों में  दासप्रथा को लेकर युद्ध हुआ. इसे ही अमेरिकी गृह युद्ध (american civil war) कहा जाता है. इस युद्ध में उतरी राज्यों की जीत हुई.  इस युद्ध में 6 लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए. भले ही ये युद्ध 1861 से 1865 तक ही चला हो,मगर इसकी पृष्ठभूमि काफी पहले रखी गई थी...