Q. सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है ?
- क्रिकेट
- फुटबॉल
- हॉकी
- बास्केटबॉल
सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा प्रतिवर्ष क्रिकेट खेल के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। ट्रॉफी का नाम वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट कप्तान सर गारफील्ड सोबर्स के नाम पर रखा गया है हाल ही में आईसीसी द्वारा T-20 इंटरनेशनल, वन डे इंटरनेशनल और टेस्ट टीम ऑफ द दशक पुरस्कार की घोषणा की।
Q. इसरो द्वारा चंद्रयान -2 से डेटा का पहला सेट किस पोर्टल पर जारी किया गया ?
PRADHAN
PRAGYAN
PRANAM
PRAROOP
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान -2 से डेटा का पहला सेट जारी किया। पहला डेटा सेट PRADAN पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया। PRADAN पोर्टल ISSDC (इंडियन स्पेस साइंस डेटा सेंटर) द्वारा होस्ट किया जाता है। ISSDC अक्टूबर 2008 में बेंगलुरू स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (IDSN) परिसर में स्थित है।
Q. मानवाधिकार कार्यकर्ता “बानुक करीमा” का संबंध किस देश से है ?
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- ताजिकिस्तान
- तुर्कमेनिस्तान
बानुक करीमा एक बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता थी। उसने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए अभियान चलाया। उन्हें वर्ष 2016 में बीबीसी द्वारा 100 प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में दिखाया गया। वह 22 दिसंबर, 2020 को टोरंटो, कनाडा में मृत पाई गई थीं। हमें ध्यान देना चाहिए कि बलूचिस्तान सोने, प्राकृतिक गैस, कोयला, तेल, तांबा, सल्फर और फ्लोराइड से समृद्ध पाकिस्तानी प्रांत है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम विकसित प्रांत है।
Q. उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष के सबसे छोटे दिन पर पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत कौन बनाती है ?
- 23.5 डिग्री
- 24.5 डिग्री
- 22.5 डिग्री
- 21.5 डिग्री
22 दिसंबर को उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है और भूगोल की शब्दावली में इसे शीत अयनांत कहा जाता है। इस दिन पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत (Perpendicular) से 23.5 डिग्री का कोण बनाती है। ज्ञात रहे कि 21 मार्च को सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा पर लंबवत होती हैं और दिन एवं रात की अवधि समान होती है।
Q. केंद्र सरकार द्वारा संचालित उदय (UDAY) योजना हेतु नीति में संशोधन किया गया था ?
बिजली दर नीति-2009
बिजली दर नीति-2006
बिजली दर नीति-2016
बिजली दर नीति-2019
5 नवंबर, 2015 को भारत सरकार के विद्युत् मंत्रालय द्वारा उज्ज्वल डिस्कॉम्स एश्योरेंस योजना या उदय (UDAY) प्रारंभ की गई। इस योजना को डिस्कॉम्स की वित्तीय तथा परिचालन क्षमता में सुधार लाने के लिये शुरू किया गया था। जिसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बिजली दर नीति-2006 में आवश्यक संशोधन किए गए थे।
Comments