भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तीन महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्षता करेगा। इसकी सूचना संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी.एस. तिरुमूर्ती ने दी। भारत जिन तीन समितियों की अध्यक्षता करेगा, वे हैं – तालिबान प्रतिबंध समिति, लीबिया प्रतिबंध समिति और आतंकवाद निरोधी समिति। तालिबान प्रतिबंध समिति भारत के लिए प्राथमिकता रही है। इस समिति का अध्यक्ष होने से भारत को अफगानिस्तान में आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। इस समिति को 1988 की प्रतिबंध समिति (1988 Sanctions Committee) के रूप में भी जाना जाता है। लीबिया प्रतिबंध समिति प्रतिबंधों को लागू करती है, इसमें संपत्ति फ्रीज, लीबिया पर दो तरफ़ा हथियार प्रतिबन्ध, यात्रा प्रतिबंध इत्यादि शामिल हैं। भारत वर्ष 2022 में आतंकवाद निरोधी समिति की अध्यक्षता करेगा। इस समिति का गठन सितंबर 2001 में न्यूयॉर्क में 9/11 आतंकवादी हमले के बाद किया गया था। इससे पहले, भारत ने वर्ष 2011-12 में भी इस समिति की अध्यक्षता की थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सबसे शक्तिशाली और संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।...