अगर आप भी ग्राम सचिव के पेपर की तैयारी कर रहे हैं या एसएससी CHSL के पेपर की तैयारी कर रहे है तो रट लीजिये इन प्रश्नों को : 1. सुन्दरलाल पटवा किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे? सुन्दरलाल पटवा मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे| हाल ही में सुन्दरलाल पटवा का मध्यप्रदेश, भोपाल में निधन हो गया है| 2. भारत में आयोजित हो रहे 2022 राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा? भारत में आयोजित हो रहे 2022 राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी मेघालय करेगा| वर्तमान में मेघालय राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जॉन एफ खर्सिंग है| 3. 2016 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम (NCSC) कहाँ पर शुरू किया जा रहा है? छात्र-छात्राओं को भविष्य में वैज्ञानिक शोधकार्यो हेतु पृष्ठभूमी तैयार करने तथा उनकी वैज्ञानिक चेतना को जागृत कर उनकी वैज्ञानिक अभिरूचि को उजागर करने उसे पहचानने तथा उनकी वैज्ञानिक संकल्पनाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग एंव राष्ट्रीय विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी एंव संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा ब्लाक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक राष्ट्रीय बाल विज्ञा...