आप सभी लोग बचपन से ही अकबर और बीरबल की कहानियां सुनते आ रहे हैं आज जब अकबर का नाम जुबां पर आता है तो अकबर के नाम के साथ साथ अकबर के नवरत्न को हर कोई याद करता है, अकबर के दरबार में 9 मुख्य दरबारी थे जिन्हें अकबर के नवरत्न से भी जाना जाता है आइये, जानते हैं अकबर के नवरत्न के बारे में- (1) . बीरबल - बीरबल का जन्म कालपी में 1528 ई. में ब्राह्मण वंश में हुआ था । बीरबल अकबर के सलाहकार थे। ये अत्याधिक बुद्धिमान और सभी नवरत्नों में सर्वाधिक प्रसिद्ध थे , इनके बचपन का नाम 'महेशदास' था । बीरबल अकबर के बहुत ही नज़दीक और पसंदीदा नवरत्न थे। एकमात्र हिंदू राजा थे जिन्होंने दीन-ए-इलाही धर्म को स्वीकार किया था। इन्हें 1583 ई. में बीरबल को न्याय विभाग का सर्वोच्च अधिकारी नियुक्त किया गया। 1586 ई. में युसुफ़जइयों के विद्रोह को दबाने इनकी मृत्यु हो गई। अकबर ने बीरबल को राजा की उपाधि दी। (2) . टोडरमल - इनका जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में क्षत्रिय परिवार में हुआ था उन्होंने अपना कार्यकाल शेरशाह सूरी के समय में प्रारंभ किया था और राजा टोडरमल को अकबर के शासनकाल में वित्त मंत्री बन...